फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली सुविधा: नहीं लगाने होंगे चक्कर, घर से ही जमा होगा गृह कर

Thu, 09 Dec 2021 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में घर पर रहकर ही गृह कर (हाउस टैक्स) जमा किया जा सकेगा। निगम ने एचडीएफसी बैंक से जुड़ीं 40 ई-पॉश मशीनें खरीदी हैं। निगम के 19 कर निरीक्षकों को ई-पॉश मशीनें सौंप दी हैं। उन्होंने वार्डों में पहुंचकर ई-पॉश से कर का भुगतान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
हाउस टैक्स जमा करने वाली ई पोस मशीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ महानगर के लोग जल्द ही घर पर रहकर ही गृह कर (हाउस टैक्स) जमा करा सकेंगे। उन्हें मौके पर ही इसकी रसीद मिलेगी। इसलिए अब बार-बार नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 

विज्ञापन


नगर निगम ने गृह कर जमा कराने के लिए ई-पॉश मशीन की व्यवस्था कर दी है। कर निरीक्षक यह मशीन लेकर घर पहुंचेंगे और गृह कर जमा करवाएंगे। मौके पर ही भुगतान की रसीद दी जाएगी।

महानगर में करीब तीन लाख भवन स्वामी हैं। गृह कर के रूप में प्रतिवर्ष करीब 30-35 करोड़ रुपये की आय होती है। कर वसूली बढ़ाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था के बाद अब  अब निगम ने ई-पॉश मशीनों का भी प्रयोग शुरू करने का निर्णय लिया है।  
विज्ञापन


निगम ने एचडीएफसी बैंक से जुड़ीं 40 ई-पॉश मशीनें खरीदी हैं। निगम के 19 कर निरीक्षकों को ई-पॉश मशीनें सौंप दी हैं। उन्होंने वार्डों में पहुंचकर ई-पॉश से कर का भुगतान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

निगम की वेबसाइट पर पे-टैक्स पर भी कर सकेंगे भुगतान
नगर निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिए ऑनलाइन टैक्स जमा करने की भी सुविधा दी है। इसके लिए शहर निवासी कोई भी भवन स्वामी नगर निगम मेरठ की वेबसाइट पर पे- टैक्स की सुविधा से हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं। इसका फायदा भी काफी लोग ले रहे हैं। 

किश्तों में भी जमा हो सकेगा मशीन से टैक्स 
भवन स्वामी किश्तों में भी बकाया कर का भुगतान कर सकते हैं। निगम के अधिकारियों से लिखित अनुमति नहीं लेनी होगी। अभी तक अनुमति लेने के बाद ही किश्तों में कर जमा होता रहा है। इससे भी लोगों को काफी राहत मिलेगी। 

गृह कर भुगतान के नाम पर होते रहे हैं फर्जीवाड़े
नगर में गृह कर के भुगतान के नाम पर भवन स्वामियों के साथ ठगी के मामले भी सामने आ चुके हैं। फर्जी रसीद छपवाकर पैसे ऐंठने से लेकर अन्य तरीकों से ठगी के मामले सामने आते रहे हैं। नई व्यवस्था से ऐसे मामले भी कम होंगे।

राजस्व वसूली में भी बढ़ोतरी होगी
स्मार्ट सिटी योजना के तहत गृह कर वसूली के लिए ई-पॉश मशीन का प्रयोग शुरू किया गया है। ई-पॉश मशीन से भवन स्वामी घर बैठे ही कर जमा कर रसीद प्राप्त कर सकेगा। निगम के राजस्व वसूली में भी बढ़ोतरी होगी। -अवधेश कुमार, चीफ टैक्स अधिकारी, नगर निगम। -हाउस टैक्स जमा करने वाली ई पोस मशीन।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें