फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की भिड़ंत में अस्पताल संचालक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कारों की भिड़ंत में अस्पताल संचालक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

सरधना। सरधना क्षेत्र में अटेरना पुल के निकट गंगनहर पटरी कांवड मार्ग पर सोमवार सुबह दो कारों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में आल्टो कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि खतौली की तरफ से आ रही कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
मोहल्ला पीरजादगान निवासी अर्श (25) पुत्र शरीफ उर्फ घसीटू (आतिशबाज), पांचली बुजुर्ग निवासी अजहर पुत्र हसरत व एक अन्य ने बटजेवरा के निकट मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित अभयराम अस्पताल संचालन के लिए किराये पर लिया हुआ है। सोमवार सुबह अर्श और अजहर सहारनपुर से आल्टो कार में ऑक्सीजन सिलिंडर व वेंटिलेटर का सामान लेकर गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग के रास्ते लौट रहे थे। जब वह अटेरना गंगनहर पुल के निकट पहुंचे तो दिल्ली की तरफ से हरिद्वार की ओर जा रही अर्टिगा कार की उनकी कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें आल्टो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों युवक फंस गए। जबकि दूसरी कार का चालक अपने क्षतिग्रस्त वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौडे़ तथा कार में फंसे अर्श को निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसे नहीं निकाला जा सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आल्टो कार में फंसे अर्श के शव को बाहर निकाला। इसी बीच अभयराम अस्पताल का स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने घायल अजहर को कार से निकालकर अस्पताल भिजवाया। जबकि मृतक अर्श के शव को पंचनामा भरवाने के बाद बिना पोस्टमार्टम कराये ही परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष समर बहादुर का कहना है कि हादसे की तहरीर नहीं मिली है। अर्श के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव अपने साथ ले गए। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी कार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें