फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: सहारनपुर जिला कारागार में एक महिला समेत 24 कैदी एचआईवी संक्रमित, जानिए जेल अधीक्षिका ने क्या कहा?

Tue, 12 Jul 2022 06:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

जो कैदी एचआईवी संक्रमित मिले हैं, उनमें अधिकतर कैदी पांच से सात माह के अंतराल में जेल में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इन कैदियों के परिवारों की जानकारी लेकर उनके सैंपल लेने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला कारागार में 24 कैदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला और 23 पुरुष हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए जांच शिविर में इसका खुलासा हुआ है। विभाग ने इसकी रिपोर्ट जेल प्रशासन और शासन को भेेज दी है।

विज्ञापन


जेल प्रशासन इन कैदियों की हिस्ट्री खंगालने में लगा है, ताकि एचआईवी संक्रमण का सोर्स पता चल सके। इन बंदियों को इलाज के लिए राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी और एंटी रेट्रो वायल थेरेपी सेंटर (एआरटी सेंटर) को लेटर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: Paper bag day: पॉलिथीन बैन, कपड़े के थैलों और पेपर बैग ने पकड़ी रफ्तार, 12 दिन में लाखों पर पहुंचा कारोबार

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जो कैदी एचआईवी संक्रमित मिले हैं, वे सभी ड्रग एडिक्ट हैं। नशे के चलते ही उनकी गिरफ्तारी हुई है। इनमें से अधिकांश गंगोह, बेहट, देवबंद और मिर्जापुर के कैदी हैं। ये कैदी पांच से सात माह के अंतराल में जेल में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इन कैदियों के परिवारों की जानकारी लेकर उनके सैंपल लेने की तैयारी कर रहा है।

जिला कारागार में 2200 से ज्यादा कैदी हैैं। जांच के लिए 15 से 21 जून तक शिविर लगाया गया था, जिनमें  टीबी के लक्षण दिखाई दिए थे। उनकी एड्स की जांच भी कराई गई थी। 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेल में बंद पांंच कैदियों का एड्स का इलाज पहले से चल रहा है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षिका अनिता दुबे के अनुसार जांच शिविर में करीब छह बंदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। जेल में कुल 24 एचआईवी के मरीज हैं। इनमें ज्यादातर ड्रग ऐडिक्ट हैं। उधर, नोडल अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह का कहना है कि 24 कैदियों में एचआईवी संंक्रमण की पुष्टि हुई है। जेल में पांच माह में दो बार जांच शिविर लगाया गया था। इनकी रिपोर्ट अब आई है। इनमें टीबी और एड्स के लक्षण देखते हुए सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें