पुस्तक अंताक्षरी और कालका मेल कहानी संग्रह काफी पसंद किया गया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड विश्व पटल पर हिंदी का प्रचार कर रहा है। आज के दौर में सोशल मीडिया हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए बड़ा माध्यम बन सकता है। देश विदेश में हिंदी में रोजगार के बहुत विकल्प हैं।
हिंदी पाठकों की संख्या घटी
जनसंख्या वृद्धि के साथ हिंदी पाठकों की संख्या में उस स्तर पर नहीं बढ़ी है। आज कविता संग्रह प्रकाशित होते हैं, पर पढ़ने वालों की संख्या घटी है। अधिवक्ता एवं हिंदी लेखक ओमकार गुलशन ने बताया कि एक समय था, जब मेरठ जासूसी उपन्यास का गढ़ हुआ करता था। अब हिंदी के सीमित लेखकों की पुस्तकें प्रकाशित होती हैं।
कवि, गजलकारों को मंच भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इस बीच अच्छे कवियों को मंच नहीं मिल पाता है। ऐसे में हिंदी प्रतिभा में भी कमी आई है। हरिनगर निवासी लेखक ओमकार गुलशन ने कहा कि हिंदी संस्थान और भाषा संस्थान हिंदी के संवर्धन के लिए कार्य कर रहा है।
उनकी पुस्तक ‘अंगड़ाइयों ने खत लिखे’सर्वाधिक पसंद की गई। आज के युग में लेखक की बहुत चर्चित होने के साथ राजनीति में भी अच्छी पकड़ होनी चाहिए। तभी वह किसी उपाधि की उम्मीद कर सकता है। बड़ी संख्या में उपन्यास, कविता, गजलकारों की छिपी प्रतिभा उजागर भी नहीं हो पाती है। सत्ता को अलग रखकर साहित्यकारों का राष्ट्रीय स्तर पर पैनल बनाने की आवश्यकता है। हिंदी में रोजगार के अवसर भी बढ़ाने होंगे तभी युवा पीढ़ी हिंदी की तरफ आकर्षित होगी।