फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर मेरठ की बेटी राजपथ पर राष्ट्रपति को देगी सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर मेरठ की बेटी राष्ट्रपति को देगी सलामी
विज्ञापन

मेरठ। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर मेरठ की जांबाज बेटी हिमांशु सिरोही दिल्ली में राजपथ पर राष्ट्रपति को सलामी देंगी। बीएसएफ में इंस्पेक्टर हिमांशु टीम के साथ 26 जनवरी की तैयारियों के लिए दिल्ली में राजपथ पर रिहर्सल कर रही हैं।
कंकरखेड़ा के श्रद्धापूरी फेज -2 निवासी 30 वर्षीय हिमांशु सिरोही मूल रूप से बुलंदशहर सैदपुर की रहने वाली हैं। पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त पिता दुष्यंत सिरोही ने बताया कि बचपन से ही लड़कों की तरह रहना उसका शौक था। जिसके कारण उसका नाम भी लड़कों जैसा ही रखा। स्कूलिंग के बाद बीएससी व बीएड करने के बाद हिमांशु बीएसएफ में सबइंस्पेक्टर बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल में ही वो प्रमोशन होकर इंस्पेक्टर बनी हैं। वो जांबाज महिलाओं का ग्रुप सीमा भवानी टीम की कैप्टन भी हैं। बाइक पर हैरत अंग्रेज करतब दिखाते हुए टीम को लीड करती हैं। हाल में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को सलामी दी थी, जिसके लिए उसे सम्मानित भी किया गया। माता सुनीता सिरोही, बहन डॉ. शैव्या सिरोही व छोटे भाई द्रोणवीर सिरोही राजपथ पर 26 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें