फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व कार भिड़े, हादसे के बाद लगा हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक व कार भिड़े, हादसे के बाद लगा हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन

मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रावली रोड तिराहे के पास मंगलवार को ट्रक व कार में टक्कर हो गयी। हादसे के बाद दोनों वाहन काफी देर तक हाईवे पर ही खड़े रहे। इसके चलते हाईवे पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक वाहन सड़क पर खड़े रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गयी। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जा रही थी। हाईवे पर रावली रोड तिराहे के पास कार पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक व कार सवार लोगों के बीच विवाद हो गया। इतना ही नहीं दोनों पक्षों में मारपीट तक नौबत पहुंच गयी। हाईवे पर वाहन खड़े होने के कारण जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गयी। करीब एक घंटे तक ट्रक व कार बीच सड़क पर ही खड़े रहे। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराकर वाहनों को हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हुआ। वहीं बस स्टैंड के पास हाईवे पर तिरछे ऑटो खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रही। लोगों का कहना है कि पुलिस से शिकायत के बाद ऑटो चालक अपनी मनमानी करते है, जिसके कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि सड़क पर ऑटो खड़े करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान काटने शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें