फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में हाई-वोल्टेज ड्रामा: ट्रेडमिल पर कहासुनी के बाद युवक को दनादन जड़े थप्पड़, बागपत का वीडियो वायरल

Wed, 07 Oct 2026 02:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के जिम में वर्कआउट के दौरान मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक युवक ने छात्र को लगातार थप्पड़ मारे। ट्रेनर और मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जिम में युवकों के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद का जिम में वर्कआउट के दौरान मामूली कहासुनी के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ट्रेडमिल पर मौजूद एक युवक के साथ दूसरा युवक लगातार मारपीट और थप्पड़बाजी करता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि युवक को करीब 32 थप्पड़ मारे गए। विवाद बढ़ने पर जिम ट्रेनर और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

विज्ञापन


ट्रेडमिल पर शुरू हुई कहासुनी
बताया जा रहा है कि जिम में युवक वर्कआउट कर रहा था। इसी दौरान ट्रेडमिल पर किसी बात को लेकर उसकी दूसरे युवक से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: ‘वारदात करो, हम बचा लेंगे’, दो सिपाहियों और हिस्ट्रीशीटर ने बनाया गिराह, 37 कागज की गड्डियां बरामद

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छात्र को लगातार मारे थप्पड़
वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को लगातार थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। दावा है कि दबंगई दिखाते हुए युवक ने छात्र को करीब 32 थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान जिम में मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।

ट्रेनर ने कराया बीच-बचाव
मारपीट बढ़ने पर जिम ट्रेनर और वहां मौजूद अन्य लोगों ने हस्तक्षेप किया। लोगों ने दोनों युवकों को अलग कराया और मामला शांत कराया। घटना के बाद किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा
जिम में हुई मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में युवक के साथ लगातार थप्पड़बाजी होती दिखाई दे रही है। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है या नहीं, इस संबंध में जानकारी सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें