फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: यति नरसिंहानंद की टिप्पणी के बाद जुमे की नमाज को लेकर रही चाैकसी, त्योहारों पर रहेगा अलर्ट

Fri, 11 Oct 2024 05:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी के बाद फैले आक्रोश के मद्देनजर जुमे की नमाज को लेकर मेरठ में पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। एसएसपी ने साफ कहा था कि माहाैल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
मेरठ में संवदेनशील स्थानों पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस प्रशासन दिन भर अलर्ट रहा। गुरुवार को ही एसएसपी ने स्पष्ट कर दिया था कि जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर होने वाली पोस्ट पर भी नजर रखी जा रही है। इंटेलीजेंस भी अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जुमे की नमाज के मद्देनजर सभी मस्जिदों के बाहर और मिश्रित आबादी वाली जगह पर शुक्रवार को पुलिस फोर्स तैनात रहा।

यह भी पढ़ें: दूसरे पति संग मिलकर मार दी बेटी: पहले दुधमुंही बच्ची को मारा... फिर दूध सुखाने की ली दवा, रूह कंपा देगी कहानी

विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज के दाैरान यति नरसिंहानंद की टिप्पणी को लेकर कोई माहौल खराब न हो इसलिए इंटेलीजेंस को भी अलर्ट कर दिया गया।

13 अक्तूबर को गाजियाबाद डासना में यति नरसिंहानंद के पक्ष में होने वाली महापंचायत को लेकर भी अलर्ट किया गया है। वहीं, सिवालखास में एसडीएम कमल किशोर और एडीएम प्रशासन बलराम सिंह ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें: कैराना के लाल ने किया कमाल:  दो आतंकियों को किया ढेर, दुश्मन की गोली से हुए घायल, 10 घंटे चली मुठभेड़
विज्ञापन

मेरठ में पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
चेकिंग अभियान चलाया 
दशहरा और नवरात्रि के मद्देनजरपुलि, एलआईयू और डॉग स्क्वायड ने चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सराफा बाजार समेत विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर तलाशी ली गई। 

एसएसपी डाॅ. विपिन ताड़ा का कहना है कि शहर में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के मद्देनजर पुलिसकर्मियों और सीओ को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें