फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ से केदारनाथ, वैष्णो देवी समेत इन तीर्थस्थानों के लिए उड़ेंगे हेलीकॉप्टर, हेलीसेवा पोर्टल से जुड़ेगा   

Sun, 05 Jun 2022 02:46 PM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

परतापुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी हेलीकॉप्टर उड़ाने के लिए तैयार है। राज्य सरकार को जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर संचालन शुरू कराने के लिए व्यवस्था करानी होगी।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ, वैष्णो देवी सहित अन्य तीर्थस्थानों के दर्शन कराने के लिए हेलीसेवा पोर्टल से मेरठ को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार के नागर विमानन मंत्रालय द्वारा बनाए गए एक हेलीसेवा पोर्टल पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग करने के लिए जिला प्रशासन से डाटा मांगा गया है। जिससे मेरठ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर संचालन शुरू हो सके। जिला प्रशासन को पोर्टल पर हेलीपेड और अन्य सुविधाओं की जानकारी देनी है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय नागर विमानन योजना को 2016 में लाया गया था। इसमें हेलीकॉप्टर के उपयोग के लिए विशेष तौर पर रखा गया था, जिससे एक शहर से दूसरे शहर में उड़ान, यात्रा, आपदा के समय हेलीकॉप्टर का विशेष तौर पर उपयोग करना था। जिससे जल्द आम आदमी को राहत दी जा सके।

हेलीकॉप्टर के लिए तैयार है हवाई पट्टी
परतापुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी हेलीकॉप्टर उड़ाने के लिए तैयार है। अगर यहां से किसी प्राइवेट एजेंसी से तीर्थस्थानों पर जाने के लिए करार किया जाता है, तो आसानी से मेरठ से हेलीसेवा पोर्टल से हेलीकॉप्टर का संचालन शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : खुशखबर: मेरठ से जल्द भर सकेंगे उड़ान, हवाई पट्टी पर सर्वे शुरू, इन गांवों की जाएगी जमीन

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर शुरू करने के लिए ये होगी व्यवस्था
राज्य सरकार को जिला प्रशासन से हेलीकॉप्टर संचालन शुरू कराने के लिए व्यवस्था करानी होगी। इसमें अनुमति, हेलीपेड पर व्यवस्था, लैंडिग के सभी मानक पूरे करनेे होंगे। वहीं, एटीसी टॉवर, बिल्डिंग को भी ठीक करना होगा।

हवाई उड़ान के लिए भी प्रक्रिया शुरू
तहसील दिवस में सदर तहसील पहुंचे कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम संदीप भागिया और तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद से हवाई उड़ान के लिए चल रही प्रक्रिया को मानचित्र के माध्यम से जाना।

एसडीएम सदर संदीप भागिया ने बताया कि मेरठ स्थित हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए प्रक्रिया चल रही है। अभी दिन और रात में हवाई उड़ान के संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। इसके बाद ही शासन और एयरपोर्ट ऑथिरिटी ऑफ इंडिया के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें वन विभाग, सरकारी जमीन, एमडीए, पराग डेयरी की जमीन जाएगी।

500 करोड़ रुपये से अधिक आएगा खर्च
मेरठ से 78 यात्रियों का विमान उड़ाने के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आ सकता है। अभी प्रशासन द्वारा प्रस्ताव तैयार होने में एक सप्ताह लग सकता है। इसके बाद ही फाइनल बजट सामने आ सकेेगा। लखनऊ में शासन स्तर पर मेरठ से हवाई उड़ान के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद ही मेरठ से एटीआर-72 (78 यात्री) को उड़ाने पर एएआई के अधिकारियों के साथ वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें