फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल, दो दिन बाद 40 के पार होगा पारा, अभी बारिश के आसार कम

Thu, 11 Jun 2020 03:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में गर्मी अपने पूरे रंग में है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार और गुरुवार को उमस भरी गर्मी व तापमान बढ़ने से दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। हालांकि बुधवार देर शाम आसमान में आंशिक बादल दिखे।

विज्ञापन


पिछले दो दिन से भीषण गर्मी पड़ने से लोगों का बुरा हाल है। चिलचिलाती धूप में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। बाजार खुलने के बावजूद भी दोपहर के समय लोग अपने घरों में कैद हो रहे हैं। कूलर व पंखों ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 62 व न्यूनतम 43 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मेरठ में औसत एक्यूआई 142 रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: बड़ी कंपनियों के नाम पर खेल, दिल्ली समेत इन राज्यों में फैला गैंग, सवा करोड़ का नकली माल बरामद, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दो दिनों में तापमान डिग्री को पार कर जाएगा। फिलहाल अभी बारिश के आसार कम हैं, लेकिन जिस तरह से गर्मी और उमस है, उससे लोकल स्तर पर लो प्रेशर बनने से मौसम बदल भी सकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें