उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुरुवार को कोरोना के 15 नए केस मिले हैं। सीएमओ सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने पुष्टि की है। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
बता दें कि बिजनौर में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 185 हो गई है। इनमें से 93 मरीज ठीक चुके हैं, जबकि चार लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में वर्तमान में 88 के सक्रिय है।
यह भी पढ़ें: बड़ी कंपनियों के नाम पर खेल, दिल्ली समेत इन राज्यों में फैला गैंग, सवा करोड़ का नकली माल बरामद, तस्वीरें
बताया गया कि इनमें से नौ केस नगीना क्षेत्र के हैं। पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मिली बुजुर्ग महिला के परिवार के इनमें आठ सदस्य हैं। इन सभी को कोविड अस्पताल में भेजा रहा है।
बिजनौर कोरोना मीटर
आज आए पॉजिटिव- 15
कुल पॉजिटिव - 185
सक्रिय केस - 88
ठीक हुए पॉजिटिव - 93
कोरोना से मौत - 04
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/