बुखार, दमा ,चर्म रोग के 86 मरीज़ों की हुई जांच, दवाइयां बांटी
अमर उजाला फाउंडेशन और अतुल माहेश्वरी फाउंडेशन के तहत लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
खरखौदा (मेरठ)। अमर उजाला फाउंडेशन और अतुल माहेश्वरी फाउंडेशन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को खरखौदा क्षेत्र के गांव पांची स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 86 मरीजों की जांच की गई। साथ ही सभी को दवाइयां वितरित की गई।
शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे स्कूल के संस्थापक मंडल के सदस्य मास्टर राजेश्वर त्यागी ने फीता काटकर किया। शिविर में डॉक्टर दीपक कुमार और लैब टेक्नीशियन मोहम्मद लईक सैफी ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर में बुखार, पीलिया, दमा और चर्म रोग आदि बीमारियों से पीड़ित लोग पहुंचे। सभी मरीजों की रक्त और शुगर की जांच की गई। दवाइयों का वितरण भी किया गया। साथ ही स्कूल के सभी बच्चों का भी चिकित्सीय परीक्षण किया गया। ग्रामवासी संजय सैनी, अनुज त्यागी और स्कूल की प्रधानाचार्य शीतल शर्मा आदि ने चिकित्सा शिविर के लिए अमर उजाला का धन्यवाद किया।