फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभकामना हॉस्पिटल को सील करेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शुभकामना हॉस्पिटल को सील करेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी पुलिस ने शुभकामना हॉस्पिटल में सील लगाने की तैयारी कर दी है। पुलिस ने सीएमओ को चिट्ठी लिखी है। हॉस्पिटल में रोजाना विवाद के चलते कानून व्यवस्था भी चुनौती बनी हुई है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि शुभकामना अस्पताल को किसी मरीज को भर्ती करने की अनुमति नहीं थी, इसके बावजूद अस्पताल में मरीज को भर्ती किया गया। लिहाजा अस्पताल को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। एक-दो दिन में उसे सील कर दिया जाएगा।
हापुड़ रोड स्थित शुभकामना हॉस्पिटल में मरीज के भर्ती होने पर कमीशन लेने को लेकर छह पार्टनरों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें पार्टनर वकार ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट व फायरिंग की गई। पुलिस ने मसरूफ समेत पांच नामजद और दर्जनों लोगों के खिलाफ नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने बताया किहॉस्पिटल में अक्सर विवाद होते हैं। मरीज को भर्ती कराने को लेकर तो कभी कमीशन खोरी को लेकर पार्टनरों में ही झगड़ा रहता है। दो महीने पहले इसी हॉस्पिटल में दिल्ली का फर्जी डॉ. मनीष कौल प्रैक्टिस करता हुआ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा हॉस्पिटल में कई विवाद हैं। जिसके चलते वहां रोजाना कानून व्यवस्था बनाना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना कि सीएमओ को नौचंदी थाना पुलिस द्वारा शुभकामना हॉस्पिटल की रिपोर्ट भेजी गई है। इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें