फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर: जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह बोले- मैं भी किसान का बेटा हूं, उनके दुख-दर्द से हूं परिचित

Sun, 31 Oct 2021 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

डॉ. महेंद्र सिंह करीब एक बजे हस्तिनापुर पहुंचेंगे। बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा करने के बाद फतेहपुर प्रेम मंदिर पहुंचे। 
विज्ञापन
डॉ. महेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह रविवार को खादर क्षेत्र में बाढ़ ग्रस्त गांवों का जायजा लेने पहुंचे। हस्तिनापुर में रविवार को जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने हस्तिनापुर पहुंचकर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक के आह्वान पर मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें खादर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को देखने के लिए भेजा है।

विज्ञापन

 
उन्होने कहा कि किसान हमारे लिए भगवान है और मैं किसानों के श्री चरणों में प्रणाम करता हूं, अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं। मेरा भी घर एक नहर के किनारे है। मेरे पिताजी भी खेती करते हैं। मैं भी किसान हूं, मैने भी खेतों में हल चलाकर मेड़ बांधी है। धूप-बारिश में खेतों काम किया है। इसलिए किसान का दर्द जनता हूं, मैं किसान का बेटा होने के नाते अपने किसान भाइयों के श्री चरणों में बारंबार प्रणाम करता हूं, अभिनंदन करता हूं। 

कहा कि आशा करता हूं सभी किसानों की चिंता होगी की बाढ़ में नष्ट हुई फसल का मुआवजा मिलेगा या नहीं। लेकिन किसानों के दर्द को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान भाइयों के दुख दर्द और उनकी पीड़ा जानने के लिए हमें यहां पर भेजा है। हमने खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा भी किया है। 
विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक लगातार खादर क्षेत्र के लोगों के लिए चिंतित रहते हैं। पिछले महीने आई बाढ़ के कारण खादर क्षेत्र में हुए नुकसान से वह भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण भी किया जिसमें दिनेश खटीक ने उन्हें बताया कि किस गांव में कितना नुकसान हुआ है और पानी कहां से आया है। बैराज से लेकर हस्तिनापुर तक वह गंगा के रास्ते हवाई सर्वेक्षण करते हुए हस्तिनापुर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें:  खुशखबर: दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे से जुड़ेगा मेरठ, सीधे मुंबई पहुंचेगा सामान, समय और किराए की होगी बचत

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि खादर क्षेत्र को बाढ़ से पूरी तरह मुक्त किया जाए, जिसके लिए तीन परियोजनाओं से तटबंध का निर्माण कराया गया। अब खादर क्षेत्र को बाढ़ से मुक्ति दिलाने के लिए एक और बड़ी परियोजना की तैयारी चल रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाईं। कोरोना काल में भी 119 शुगर मिले बंद नहीं होने दीं और इस बार भी सभी शुगर मिलें तैयार हैं। बारिश के कारण सत्र में कुछ देरी हुई है, सभी शुगर मिल मालिकों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि जल्द ही पेराई शुरू करें, जिससे किसान अपनी गेहूं की फसल खेतों में उठा सकें। 

उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि धनतेरस और दीपावली का त्यौहार नजदीक है। धनतेरस क्यों मनाई जाती है? उन्होंने बताया कि धनतेरस इसलिए मनाई जाती है कि आपके घरों में लक्ष्मी आ जाए और लक्ष्मी कमल के फूल में आती है, इसलिए सभी अपने घरों में कमल का फूल लाएंगे तो लक्ष्मी आपके घरों में स्वयं ही आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी ने किए बड़े एलान: सरकार बनने पर ये होंगे विकास कार्य, दादा की कर्मभूमि पर चुनावी प्रचार का पहला चरण खत्म, तस्वीरें
 
यह है कार्यक्रम
डॉ. महेंद्र सिंह करीब एक बजे हस्तिनापुर में बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा करने के बाद फतेहपुर प्रेम मंदिर पहुंचे। तारापुर होते हुए हस्तिनापुर लौटे। दोपहर दो बजे स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र में प्रेस को संबोधित करने के बाद बरेली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें