भारतीय गणित के क्षेत्र में आपने काफी कार्य किया है। जिसमें आर्यभट्ट आदि गणितज्ञों के आधार पर मूलतः जैन गणित पर अनेक शोधपत्र प्रकाशित हुए हैं। जैन गणित के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य को विकसित करने में प्रदत्त योगदान के लिए आपको महावीराचार्य पुरस्कार संस्थान के द्वारा समर्पित किया गया।
प्रशस्ति का वाचन डाॅ. जीवन प्रकाश जैन-जम्बूद्वीप के द्वारा किया गया। दोनों पुरस्कार में शाॅल, प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो एवं 25000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। दोनों ही विद्वानों ने पूज्य गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने-अपने उद्गार व्यक्त किए एवं पूज्य माता ने दोनों विद्वानों के लिए अपना मंगल आशीर्वाद प्रेषित किया।
यह भी पढ़े: खुशखबर: श्रद्धालुओं का पूरा होगा सपना, मां शाकंभरी देवी तक रेल लाइन की डीपीआर तैयार
प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामती माता के द्वारा शास्त्र प्रदान किया गया एवं पीठाधीश रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी एवं डाॅ. अनुपम जैन, निशा जैन परिवार के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान दिया गया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. रेनू जैन ने अपने उद्गार व्यक्त किए एवं मुरादाबाद विश्वविद्यालय की डीन प्रो. मंजुला ने जम्बूद्वीप-हस्तिनापुर में आना एक उपलब्धि है उनके जीवन की, इस बात को कहा। संस्थान के यशस्वी अध्यक्ष पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी ने इस अवसर पर दोनों पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को अपना मंगल आशीर्वाद एवं यशस्वी एवं दीर्घ जीवन की मंगल कामना की।
इस क्रम में तीर्थंकर ऋषभदेव जैन विद्वत् महासंघ के द्वारा आयोजित संगोष्ठी एवं खुला अधिवेशन का सत्र प्रारंभ किया गया। जिसमें कार्यक्रम की मुख्य भूमिका महासंघ के महामंत्री प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन ने प्रस्तुत की एवं उन्होंने बताया कि अयोध्या तीर्थ एवं मंत्र साधना एक अध्ययन विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई एवं इस अवसर पर त्रैवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव भी प्रस्तावित है।
जिसमें पदाधिकारियों का चयन किया जाना है। इसी श्रृंखला में पूज्य गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता ने सभी को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर शास्त्री परिषद के अध्यक्ष डाॅ. श्रेयास बड़ौत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभा की कार्यवाही महासंघ के गौरव अध्यक्ष रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी की अनुमति के साथ सम्पन्न की गई। पहले सत्र में तीर्थंकर ऋषभदेव जैन विद्वत् महासंघ की एक कार्यकारिणी की मीटिंग विधिवत पं. खेमचंद जैन (वर्तमान अध्यक्ष-महासंघ) की अध्यक्षता में सम्पन्न की गई।
इस अवसर पर अहिल्या देवी होल्कर विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती डाॅ. रेनू जैन, तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय डीन डाॅ. मंजुला जैन, डाॅ. सुरेशचंद अग्रवाल मेरठ, प्रो. राधाचरण गुप्त झांसी, डाॅ. अनुपम जैन इंदौर, प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन-जम्बूद्वीप के कई बिंदुओं पर संबोधित किया गया।
यह भी पढ़े: आखिर खुल गया वारदात का राज: 18 लाख की लूट का सच जानकर चौंक गए कारोबारी, पुलिस अफसर भी हैरान