सीएम योगी ने अधिकारियों से क्षेत्र की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में गंगा एक्सप्रेस-वे को मेरठ से बढ़ाकर हरिद्वार तक और प्रयागराज से वाराणसी तक विस्तार देने का प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ बचाव के कार्यों में पहले की तुलना में कम पैसा खर्च हो रहा है, लेकिन प्रभावी ढंग से एक-एक पाई पैसे की कीमत वहां पर जनता की सुरक्षा के रूप में अदा करने का कार्य राज्य सरकार के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम हमें निरंतर आगे बढ़ाने चाहिए और मुझे लगता है कि यह हमारी जवाबदेही भी है और जनता के प्रति जवाबदेही है, उस जवाबदेही को इस रूप में हम वापस कर रहे हैं।
सीएम योगी ने काह कि यह वहां पर स्थानीय स्तर पर हम लोग दिखाने का कार्य करेंगे। एक बार फिर से मैं जिन गांव में और जिन जनपदों में बाढ़ बचाव के प्रयास जारी हैं, उन सभी को मैं हृदय से बधाई शुभकामनाएं देता हूं। आपको धन्यवाद देता हूं और विश्वास करता हूं कि हम लोग इस वर्ष बाढ़ जैसी प्राकृतिक त्रासदी से प्रदेशवासियों को बचाने में सफल होंगे। इससे प्राकृतिक आपदा से बचाव में किसी व्यक्ति का समय खर्च न हो बल्कि अपनी आर्थिक समृद्धि और खुशहाली के लिए अपने श्रम शक्ति का उपयोग कर सकें। इस विश्वास के साथ एक बार फिर से आप सभी को मैं हृदय से इन सभी परियोजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास के अवसर पर बधाई देता हूं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/