मेरठ में आकाश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दे दिया है। पीड़ित परिजन आज सुबह ही कलेक्ट्रेट पहुंच गए और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद भी मेरठ पहुंचने वाले थे। लेकिन पुलिस ने चंद्रशेखर के पहुंचने से पहले ही परिवार को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दे दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों की चंद्रशेखर से फोन पर बात कराई। इसके बाद परिजनों ने चंद्रशेखर के निर्देश पर धरना स्थगित कर दिया।
जिला महासचिव शमीम चौधरी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के आश्वासन और चंद्रशेखर के निर्देश पर पीड़ित परिवार ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया। इससे पहले पुलिस ने शमीम चौधरी को आज तड़के उनके एरा गार्डन व बदर अली को उनके फैजाम स्थित आवास से गिरफ्तार कर ब्रह्मपुरी थाने में नजरबंद कर लिया था।
यह भी पढ़ें: यूपी: शिक्षक ने पहले प्रधानाचार्य को नीचे गिराया, फिर लात-घूंसों से पीटा, देखिए तस्वीरें
आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र रछौती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसीएम सिविल लाइन और एसपी क्राइम को ज्ञापन सौंपा। दोनों अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और 10 दिन के भीतर शासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रशासन के आश्वासन के बाद आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता लौट गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/