फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरित मानस गान प्रतियोगिता में हर्षित ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामचरित मानस गान स्पर्धा में हर्षित ने बाजी मारी
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बलराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग और संगीत नाटक एकेडमी लखनऊ के तत्वावधान में रामचरित मानस गान एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने की। प्रतियोगिता में नौ विद्यालयों के 60 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। लर्निंग प्वाइंट न्यास की निर्देशिका नीता गुप्ता ने संयोजन किया। निर्णायक मंडल में लखनऊ संगीत नाटक एकेडमी की संगीत निर्देशक रेनू श्रीवास्तव और संगीत नाटक एकेडमी लखनऊ के निदेशक पवन तिवारी रहे।
रामचरित मानस गान प्रतियोगिता में प्रथम बलराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के हर्षित चौधरी, द्वितीय सरस्वती विद्या मंदिर मवाना की अपूर्वा, तृतीय बलराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर प्रियांशी तोमर और सांत्वना पुरस्कार सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल कि मौली वर्मा और कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर की रागिनी सिंह को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर कंकरखेड़ा की खुशी प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर कंकरखेड़ा की शिवानी द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर कंकरखेड़ा कीयशोवर्धन त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार सरस्वती विद्या मंदिर कंकरखेड़ा की दीपा रानी और श्रेयांश कुमार को दिया गया। इस दौरान अरुण जिंदल, आलोक सिसोदिया, शिल्पी गोयल, सुरेंद्र कुमार शर्मा और विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें