फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदास का हत्यारोपी किशोर 10 दिन से पुलिस हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदास का हत्यारोपी किशोर 10 दिन से पुलिस हिरासत में
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव फफूंडा में 50 वर्षीय व्यक्ति की मारपीट के बाद मौत हो गई थी। मृतक पक्ष ने एक किशोर सहित छह लोगों को हत्या में नामजद किया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि किशोर पिछले 10 दिन से पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पूर्व क्षेत्र के गांव फफूंडा में गुरदास पुत्र बुद्धू और वेद सिंह पक्ष के बीच लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले थे, जिसमें गुरदास (50) गंभीर घायल हो गया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक पक्ष की ओर से सचिन, रवि, मनोज, रोबिन व विशाल को हत्या के मामले में नामजद किया था। पुलिस ने एक-एक कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं 10 दिन पहले किशोर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। परिजनों के अनुसार, वह नाबालिग बताया गया है, जिस कारण पुलिस ने उसे न तो बाल सुधार गृह ही भेजा है और न ही परिजनों के सुपुर्द किया है। वहीं मृतक पक्ष का आरोप है कि पुलिस साठगांठ कर उसे छोड़ने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें