फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की टूटी नींद, खैरनगर में मांझा की दुकान पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की टूटी नींद, खैरनगर में मांझा की दुकान पर छापा
विज्ञापन

मेरठ। जानेलवा चीनी मांझे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आखिरकार पुलिस प्रशासन की नींद टूट गई है। बृहस्पतिवार को चीनी मांझे की सूचना पर खैरनगर पुलिस ने एक दुकान पर छापा।। यहां से पुलिस ने साधा और चीनी मांझे की काफी चरकी बरामद की गई है। आरोपी लंबे समय से चीनी मांझा बेच रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दुकान को भी पुलिस ने अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया है।
विज्ञापन

चीनी मांझे से लगातार शहर में हादसे हो रहे है। कुछ दिन पहले भी कंकरखेड़ा और मोदीपुरम में दो लोगों की मांझे की चपेट में आने से जान चली गई थी। इसके अलावा भी कई हादसे चीनी मांझे से शहर में हो चुके है। बृहस्पतिवार को सीओ कोतवाली अरविंद चौरिसिया को सूचना मिली कि खैर नगर में मन्नू पुत्र मंजूर अहमद निवासी खैरनगर कसाई वाली की पतंग और मांझे की दुकान है।वह चीनी मांझा की बिक्री कर रहा है। जिस पर सीओ कोतवाली ने देहली गेट, कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस के साथ खैरनगर में छापे की कार्यवाही की। पुलिस ने मौके से कई मांझा की चरकी को बरामद किया है।आरोपी मन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से पतंग और मांझा की दुकान चला रहा है। क्राइम इंस्पेक्टर देहली गेट वीके त्रिपाठी का कहना है कि मांझा पकड़ा गया है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
गोपनीय शिकायत पर एक दुकान पर छापा मारा गया। कई चरकी चीनी मांझे की बरामद की गई है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली, मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें