फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: खेत में गुलदार और दो शावक मिले, किसानों पर हमले का प्रयास, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Fri, 05 Jan 2024 04:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर के जोगी औंधा गांव के एक खेत में गुलदार और दो शावक मिले। इस दौरान गुलदार ने किसानों पर हमले का प्रयास किया। वहीं, दूसरी जगह गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन
खेत में मिले गुलदार और शावक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में हीमपुर दीपा क्षेत्र के जोगी औंधा गांव में गन्ने के खेत में गुलदार व उसके दो बच्चे मिले। वहीं, फतेहपुर कला गांव में जंगली जानवर का शिकार करने से पूर्व आदित्या फार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में गुलदार दिखाई देते हुए।

विज्ञापन


हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जोगी औंधा में शुक्रवार को किसान जसवंत सिंह मजदूरों के साथ खेत में कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गन्ने के खेत से आवाजे सुनाई दी। इन्होंने आगे पहुंच कर देखा तो गन्ने के खेत में गुलदार व दो बच्चे दिखाई दिए। वहीं, गुलदार ने किसान व मजदूरों पर हमले का प्रयास किया। लेकिन किसानों के शोर मचाने पर गुलदार बच्चों को छोड़कर गन्ने के खेत में चली गई।

इसके बाद किसानों ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के दरोगा वाकर रजा व कर्मवीर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने गुलदार के दोनों शावकों को पकड़ लिया और अपने साथ ले गए। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उस जगह से दूर रहने की हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें: UP: धार्मिक स्थल के निर्माण पर दो समुदायों में ठकराव, जमकर पथराव, जेसीबी भी क्षतिग्रस्त, 12 से अधिक लोग घायल
विज्ञापन

वहीं, फतेहपुर कला गांव में बृहस्पतिवार की रात को आदित्या फार्म के सामने गन्ने के खेत में गुलदार ने जंगली जानवर को अपना शिकार बना लिया। शिकार करने से पूर्व गन्ने के खेत के दूसरी ओर आदित्या फार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में गुलदार कैद हो गए। क्षेत्र में लगातार गुलदार के दिखाई देने से ग्रामीणों व किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें