फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ की GST चोरी का मामला: शक के घेरे में काजमी का दोस्त सोना कारोबारी, ताबड़तोड़ दबिश दे रही एसटीएफ

Mon, 25 Dec 2023 05:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : काशी टोल पर मर्सिडीज में सवार पैरागॉन एल्युमिनियम के मालिक कमर अहमद काजमी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, यहां से जेल भेज दिया गया था। 
विज्ञापन
कमर अहमद काजमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में 100 करोड़ से ज्यादा की जीएसटी चोरी के मामले में आरोपी कमर अहमद काजमी के जेल जाने के बाद एसटीएफ की जांच में उसका एक दोस्त और सोना कारोबारी भी शक के घेरे में है। काजमी के दिल्ली रोड स्थित निर्माणाधीन विवाह मंडप में यह कारोबारी भी हिस्सेदार है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश में भी एसटीएफ की टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन


दरअसल, बृहस्पतिवार शाम काशी टोल पर मर्सिडीज में सवार पैरागॉन एल्युमिनियम के मालिक वेस्ट एंड रोड निवासी कमर अहमद काजमी को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया था। 

एसटीएफ की ओर से काजमी के अलावा उसके पार्टनर दलजीत सिंह, ऋषि आनंद, संजय जैन निवासी पीतमपुरा दिल्ली, रजत गर्ग निवासी सुंदर विहार दिल्ली, गौरव कुमार व अमित कुमार निवासी जगाधरी यमुनानगर हरियाणा के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।

वहीं, काजमी की पत्नी नीलोफर को भी आरोपी बनाने की तैयारी है। नीलोफर भी अपने पति के साथ कई कंपनियों में निदेशक हैं। एसटीएफ उसके खिलाफ सबूत एकत्र कर रही है। एक सोना कारोबारी भी शक के घेरे में है। यह कारोबारी काजमी के गिरफ्तार होने पर सिफारिश के लिए एसटीएफ के ऑफिस पहुंच गया था। इसके अलावा थाने में कंबल आदि की व्यवस्था भी इसी ने कराई थी। लखनऊ तक भी उसने सिफारिश की थी। पूर्व में उस पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगा था। 

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग
विज्ञापन

एसपी एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। अभी कई और खुलासे इस मामले में हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें