फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूगर्भ जल सप्ताह: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भराला के ग्राम प्रधान से करेंगे संवाद

Wed, 22 Jul 2020 02:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • - भूगर्भ जल सप्ताह के अंतिम दिन मुख्यमंत्री का संबोधन
  • - मेरठ को मिला मौका, भराला गांव के ग्राम प्रधान को चुना गया
विज्ञापन
Cm yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानी की बूंद-बूंद सहेजने के लिए प्रदेश में 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह का आयोजन हो रहा है। अमर उजाला ने इस सप्ताह पाठकों को पानी की हर एक बूंद को सहेजने के लिए जागरूक किया।

विज्ञापन


इस दौरान शहर के उन वाटर हीरों से भी परिचय कराया जो इस अभियान को मुहिम से मुकाम तक ले जाने के लिए निकल पड़े हैं। सप्ताह के अंतिम दिन आज सुबह दस बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम प्रधानों और सामाजिक संगठनों के लोगों से ऑनलाइन बात करेंगे। इसमें मेरठ के गांव भराला के ग्राम प्रधान उपेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है।
 
सुबह दस बजे से शुरू होने वाले इस ऑनलाइन संबोधन का लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना केंद्र में किया जाएगा। इसमें अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान को बुलाया गया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन संबोधन की शुरुआत प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह करेंगे। इसके बाद भूजल विशेषज्ञों, प्रधान से मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। वहीं, ब्लॉक मुख्यालय पर वेब लिंक के माध्यम से प्रधान भी बीडीओ के साथ मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनेंगे। 

यह भी पढ़ें: मौलाना साद के सहारनपुर आने की चर्चा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट, पुलिस अनजान

विज्ञापन

अटल भूजल योजना में पांच ब्लॉक
मेरठ के पांच ब्लॉक डार्क जोन में पहुंच चुके हैं। इसमें सबसे अधिक खतरा खरखौदा ब्लॉक में है। इसी को देखते हुए इन ब्लॉकों को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अटल भूजल योजना में शामिल किया गया था।

देश में 1529 ब्लॉकों का अटल भूजल योजना में चयन हुआ है। इसके माध्यम से इन ब्लॉक के हर ग्राम पंचायत में सर्वे के माध्यम से भूगर्भ जल विभाग द्वारा कार्ययोजना तैयार कर प्रदेश और केंद्र सरकार को भेजी जा रही है।

इसके बाद इन ब्लॉकों में पानी बचाने की मुहिम पर कार्य किया जाएगा। जिससे यहां अतिदोहित श्रेणी से इन ब्लॉकों को बाहर लाया जा सके। इस कार्य को सफल बनाने के लिए गांवों के प्रधान की अहम भूमिका होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें