फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल इंडस्ट्री में बहार: यूपी के मुजफ्फरनगर में कुल 179 करोड़ रुपये का निवेश, दो हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 04 Jun 2022 06:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मेरठ रोड पर नमस्ते एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने 65 करोड़, मैसर्स सरल केमटेक एलएलपी ने नौ करोड़,  होटल इविरा के लिए 20 करोड़ खर्च के प्रस्ताव दिए गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले के विकास की राह को रफ्तार मिलेगी। उद्यमियों ने मुजफ्फरनगर जिले में 179 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। दो ग्रुप ने होटल इंडस्ट्री पर सबसे अधिक 85 करोड़ रुपये खर्च करने में रुचि दिखाई है। कृषि क्षेत्र और दवा बाजार में भी निवेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित सेरेमनी में  त्रिवेणी इंजीनियरिंग ने 74 करोड़ की पूंजी निवेश में रुचि दिखाई। इसके अलावा मेरठ रोड पर नमस्ते एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने 65 करोड़, मैसर्स सरल केमटेक एलएलपी ने नौ करोड़,  होटल इविरा के लिए 20 करोड़ खर्च के प्रस्ताव दिए गए।  

जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से  मिनी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया।  जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर उद्यमियों ने रुचि दिखाई है। उद्यमियों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने खोल दिए विकास के दरवाजे : वीरपाल निर्वाल
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से मिनी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन विकास भवन सभागार में किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं विश्ष्टि अतिथि चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल रही। अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह द्वारा की गई। डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि जनपद में रोजगार देने की अपार संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्ग दर्शन में देश में प्रत्येक राज्य में रोजगार के लिए निवेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: मेरठ में 396 करोड़ का निवेश, 36 उद्यमियों का सम्मान, पढ़ें किसने कहां किया निवेश

विज्ञापन

अतिथियों ने प्रतिभाग करने वाली इकाईयों को ओडीओपी से संबंधित विशेष उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। ओडीओपी टूल किट प्रशिक्षण योजना के लाभार्थियों को स्मार्ट फोन का भी वितरण कार्यक्रम में किया गया। सीडीओ आलोक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे।  

संचालन सहायक आयुक्त उद्योग डॉ बनवारी लाल ने किया। विपुल भटनागर, कुशपुरी, रजनीश कुमार, मनीष भाटिया, संजय गुप्ता, छोटी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

आर्गेनिक गुड़ से छोटी बेगम देगी रोजगार
पूंजी निवेश करने वालों में पुरकाजी की छोटी बेगम है। इनका परिवार बीस साल से गुड़ उद्योग से जुड़ा है। इन्होंने 2.25 करोड़ का निवेश किया है। आधुनिक कोल्हू लगाया गया है। ये 100 लोगों को रोजगार देगी। छोटी बेगम ने बताया कि वह एक साल से आर्गेनिक गुड़ बना रही है। इस उद्योग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।

किस उद्योग के लिए जिले में लगेगी कितनी पूंजी
इकाई                    निवेश (करोड़ रुपये में)
त्रिवेणी इंजीनियरिंग            74
नमस्ते एयरपोर्ट सर्विसेज         65
होटल इविरा                20
सरल केमटेक एलएलपी         09
एआर मेटल एंड एलायड इंडस्ट्रीज 2.50
उद्यमी अंशुल कुमार जैन         1.50
मधुमती एग्रो ओपीसी         2.35 
उद्यमी रजत सिंघल             1.55
किसान गुड़ उद्योग             2.25 
ओपी ट्रांसफार्मर            1.45
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें