फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के दाम में गिरावट जारी, खूब हो रही खरीदारी, 26 से 30 प्रतिशत तक रिटर्न मिलने की उम्मीद

Sun, 14 Mar 2021 04:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट को देखते हुए लोग जमकर खरीदार कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि इस समय की खरीदारी से सोना 26 से 30 प्रतिशत तक का रिटर्न देगा। इस समय सोना 46,650 रुपये प्रति दस ग्राम है।

विज्ञापन


सोने की कीमतों में सात माह से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना महामारी के दौरान कुछ समय के लिए सोने के भाव 60 हजार प्रति दस ग्राम पहुंच गया था।   

यह भी पढ़ें:  मेरठ : कंकरखेड़ा में पिता-पुत्र ने संदिग्ध परिस्थिति में खाया जहर, बेटे की मौत, पिता गंभीर
विज्ञापन


कुछ समय की तेजी के बाद से लगातार कमी दर्ज की जा रही है। 2020 के अंत में सोने के भाव 50 हजार से 55 हजार के बीच रहे। वर्ष 2021 की शुरुआत में थोड़ी तेजी दिखाकर भाव फिर नीचे जाना शुरू  हो गया। मार्च की शुरुआत से ही  सोना 46 हजार से 47 हजार के बीच चल रहा है।
विज्ञापन


मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि निवेश के उद्देश्य से सोने की खरीदारी के लिए उचित समय है। होली के आसपास बाजार में थोड़ी तेजी दिखने की संभावना है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें