फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की हालत गंभीर, मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की हालत गंभीर, मनचले के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। छात्रा को प्रताड़ित करने वाले मनचले आरोपी आसिफ के खिलाफ लिसाड़ी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया। वहीं, अस्पताल में छात्रा की हालत गंभीर बनी है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी है।
जाकिर कालोनी निवासी छात्रा ने मनचले से परेशान होकर जहर खा लिया था। हुमायूं नगर निवासी आसिफ नाम का शोहदा उसे परेशान कर रहा था। वह कई माह से उसके पीछे लगा है। आरोपी की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने चौकी फतेहल्लापुर इंचार्ज से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि पीड़िता का हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें