फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: अंधविश्वास में खोई जिंदगी, खरखौदा में युवती ने माता को खुश करने को दी अपनी बलि

Wed, 18 Aug 2021 12:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मंगलवार शाम को युवती मंदिर में गई थी जहां उसने पूजा करने के लिए दीपक जलाए। इसके बाद उसने चाकू से अपनी गर्दन काटी और सभी दीपों में अपना खून डाला। उसने देवी पर अपना खून चढ़ाया और फिर फांसी लगा ली।
 
विज्ञापन
मेरठ: अंधविश्वास - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा में हुई एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। यहां एक युवती ने माता को खुश करने के लिए गांव के ही मंदिर में जाकर अपनी बलि दे डाली। उसने चाकू से अपनी गर्दन काटकर पहले देवी पर खून चढ़ाया और फिर मंदिर परिसर में ही फांसी लगा ली। मंगलवार देर रात जब एक ग्रामीण मंदिर में घूमने के लिए पहुंचा तो अंदर का दृश्य देखकर घबरा गया। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचित किया। वहीं परिजन भी मौके पर पहुंचे और बिना पुलिस कार्रवाई के युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही मंदिर में जाकर माता को खुश करने के लिए अपनी बलि दे डाली। ब

ताया गया कि मंगलवार शाम को युवती मंदिर में गई थी, जहां उसने पूजा करने के लिए पहले दीपक जलाए। इसके बाद उसने चाकू से अपनी गर्दन काटी और सभी दीयों में अपना खून डाला। उसने देवी पर अपना खून चढ़ाया और फिर फांसी लगा ली। 

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मंदिर जंगल की ओर है। ऐसे में कम ही लोग वहां जाते हैं। शाम को गांव का कोई व्यक्ति मंदिर परिसर में गया, तो वहां युवती का शव लटका देखकर गांव वालों को सूचित किया।

युवती के बलि देने की सूचना पर गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण व युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। जांच-पड़ताल में सामने आया कि युवती ने माता को खुश करने के लिए अपनी बलि दे दी। मंदिर के अंदर एक चाकू और दीपों में खून मिला है। 

बताया कि मंदिर परिसर में जिस पेड़ से लटकर युवती ने आत्महत्या की, वहां भी चारों ओर खून ही खून पड़ा था। वहीं युवती के परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने घर ले आए और अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं इस घटना के बाद से ग्रामीणों में अलग-अलग चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें