फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष नगर में युवती ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष नगर में युवती ने की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाषनगर में प्रेम प्रसंग के चलते शनिवार को युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवती प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है और उसके परिजन इस पर ऐतराज कर रहे हैं। इसकी जानकारी लगने पर थाने की फैंटम पहुंची, लेकिन परिजनों ने शिकायत पत्र देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर की युवती का एक युवक के साथ एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। प्रेमी दूसरी बिरादरी का है। इसके चलते युवती के परिजनों ने शादी कराने से मना कर दिया, लेकिन युवती प्रेमी के साथ शादी करने की जिद अड़ी है। शनिवार को युवती घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। गनीमत रही है कि ऐन वक्त पर युवती का भाई वहां पहुंच गया व उसने बहन को बचा लिया। भाई ने बहन को फंदे से नीचे उतारा। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रमेश चंद शर्मा का कहना है कि इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें