फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghosi Upchunav Result: सपा की बढ़त पर जयंत का ट्वीट, लिखा- इंडिया का हौसला बढ़ाने पर घोसी की जनता का धन्यवाद

Fri, 08 Sep 2023 04:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Ghosi Upchunav Result: घोसी उपचुनाव के रुझानों को लेकर चौधरी जयंत ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इंडिया गठबंधन का हौसला बढ़ाने के लिए घोसी के मतदाताओं का धन्यवाद।
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह से बड़ी बढ़त बना ली है। माना जा रहा है कि यहां सपा प्रत्याशी की जीत पक्की है। वहीं, रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भी ट्वीट कर घोसी की जनता का धन्यवाद किया है।

विज्ञापन


बता दें कि समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 20वें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी वोटों से बढ़त बनाई हुई है। भाजपा के दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: West UP News Live : मुजफ्फरनगर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिंजरे में फंसा एक और गुलदार, पढ़ें ताजा खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी जयंत ने ट्वीट में लिखा...
चौधरी जयंत सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि बड़ी जीत दर्ज कराकर इंडिया गठबंधन का हौसला बढ़ाने के लिए घोसी के मतदाताओं का धन्यवाद। साथ ही उन्होंने लिखा कि घोसी से प्रत्याशी सुधाकर सिंह और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई।

यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें