Ghosi Upchunav Result: घोसी उपचुनाव के रुझानों को लेकर चौधरी जयंत ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इंडिया गठबंधन का हौसला बढ़ाने के लिए घोसी के मतदाताओं का धन्यवाद।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश में घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह से बड़ी बढ़त बना ली है। माना जा रहा है कि यहां सपा प्रत्याशी की जीत पक्की है। वहीं, रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भी ट्वीट कर घोसी की जनता का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
बता दें कि समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 20वें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी वोटों से बढ़त बनाई हुई है। भाजपा के दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ रहे हैं।
चौधरी जयंत ने ट्वीट में लिखा...
चौधरी जयंत सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि बड़ी जीत दर्ज कराकर इंडिया गठबंधन का हौसला बढ़ाने के लिए घोसी के मतदाताओं का धन्यवाद। साथ ही उन्होंने लिखा कि घोसी से प्रत्याशी सुधाकर सिंह और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई।