फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बच्चों के सामने महिला की गर्दन पर चाकू रख लूटे 1.48 लाख रुपये

विज्ञापन
मुरादनगर सुराना गांव में महिला रीना गर्ग को बच्चों समेत बंधक बना 1.48 लाख रुपये लूटे.
विज्ञापन
बदमाशों ने बच्चों के सामने महिला की गर्दन पर चाकू रख लूटे 1.48 लाख रुपये
विज्ञापन

मुरादनगर। सुराना गांव में मंगलवार रात दो बदमाशों ने बच्चों के सामने महिला की गर्दन पर चाकू रखकर क्रेशर संचालक के परिवार को बंधक बना लिया और 1.48 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश बाहर से मकान की कुंडी लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सुराना गांव निवासी हरिकृष्ण गांव में गन्ने का क्रेशर चलाते है, परिवार में बेटा मोंटू, पुत्रवधु रीना गर्ग, पोत्र आयुष, आर्यन व पोत्री आयुषी है। मंगलवार रात हरिकृष्ण गर्ग क्रेशर पर थे, जबकि उनका बेटा बाहर गया हुआ था। घर पर रीना गर्ग अपने दो बेटों और बेटी के साथ घर में अकेली थी। रात्रि करीब सवा आठ बजे नकाबपोश दो बदमाश अचानक घर में घुस आये, इसके बाद बदमाशों ने रीना गर्ग व बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने रीना की गर्दन पर चाकू जान से मारने की धमकी देते आलमारी में रखे 1.48 लाख रुपये लूट लिये। करीब दस मिनट तक बदमाश घर में मौजूद रहे। वारदात के बाद बदमाश आराम से पैदल ही फरार हो गये। वारदात के बाद महिला सदमे में आ गई, देर रात उसने वारदात की सूचना पति मोंटू को दी। वह घर पहुंचा तो परिवार को बंधक मुक्त किया। क्रेशर संचालक हरिकृष्ण ने बताया कि क्रेशर से गुड़ बिकता और गन्ना खरीदा जाता है, जिसका पैसा रखा हुआ था। बुधवार सुबह परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि वारदात संदिग्ध लग रही है, पीड़ित की शिकायत पर वारदात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें