फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ ठगे
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सोना एनक्लेव निवासी कारोबारी वरुण चौधरी से एक नामचीन होटल की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए। एसपी देहात के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वरुण चौधरी ने बताया गया कि कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात गाजियाबाद निवासी वैभव घई तथा प्रयागराज निवासी आमिर खान से हुई। दोनों ने नामचीन होटल की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया और गुजरात के नीरव परमार से उनकी मुलाकात करा दी। आरोपियों ने धीरे-धीरे उससे डेढ़ करोड़ रुपये ले लिए। ठगी का अहसास होने पर उसने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान का कहना है कि वरुण चौधरी की तहरीर पर वैभव घई, आमिर खान और नीरव परमार के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें