गाजियाबाद : मुरादनगर डिप्रेशन में आकर अकाउटेंट ने लगाई नहर में छलांग, एनडीआर की टीम नहर में तलाश क?
अकाउटेंट ने लगाई नहर में छलांग
मुरादनगर। अकाउटेंट ने रेलवे पुल से नहर में छलांग लगा दी। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि जीतपुर कॉलोनी में राजकुमार (42) परिवार सहित रहते है, परिवार में पत्नी आशा व दो बेटे है। राजकुमार गाजियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में अकाउटेंट के पद पर कार्यरत है।
एसओ के मुताबिक राजकुमार का दो दिन पूर्व उनका घर में किसी को लेकर विवाद हो गया था। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा दिया था। रविवार शाम करीब छह बजे राजकुमार ने रेलवे पुल से नहर में छलांग लगा दी। पुलिस व परिजनों ने निजी गोताखोरों की मदद से नहर में राजकुमार की तलाश कराई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार को एनडीआरएफ की टीम राजकुमार को तलाशने के लिए सर्च अभियान चलाया।