फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने तहसील पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मोदीनगर। लखीमपुर खीरी घटना के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने तहसील मुख्यालय पर हंगामा करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसान विभाग के नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार सवेरे झंडे बैनर लिए तहसील मुख्यालय पहुंचे। कांग्रेसियों ने लखीमपुर खीरी घटना को लेकर जमकर नारेबाजी की। सुनील शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए लखीमपुर खीरी जा रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लेने के विरोध में योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वे नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। इस अवसर पर सुदेश दोसा, प्रमोद गुर्जर, संजय शर्मा, ईश्वर सिंह, चांदवीर चौधरी, पारुल शर्मा, शिवानी चौधरी, विनोद शर्मा, महेश शर्मा, आरिफ तथा रिजव सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें