फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग पर तमंचा तानकर लूट लिए नगदी और गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग पर तमंचा तानकर लूट लिए नगदी और गहने
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर के पलौता गांव में शनिवार की रात बदमाशों ने दो परिवारों के साथ लूटपाट और चोरी की वारदात की। दिव्यांग की गर्दन पर तमंचा तानकर गहने और नगदी लूट ली। दूसरी वारदात एक किसान के घर में की, जहां से दो लाख नगद और तीन लाख के गहने चोरी कर लिए।
पलौता गांव निवासी सतवीर पुत्र धनपाल सिंह चालक हैं । अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। शनिवार को वह घर पर नहीं थे। रात में घर पर उनकी पत्नी कमलेश तथा पुत्री और एक दिव्यांग पुत्र सो रहे थे। आधी रात में तोड़फोड़ की आवाज सुनकर पुत्री प्रिया की आंख खुल गई। जागते ही उसे बदमाश खिड़की उखाड़ते दिखे। प्रिया ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश अंदर दाखिल हो चुके थे। बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया और उनसे आलमारी की चाबी मांगी। चाबी न देने पर बदमाशों ने दिव्यांग पुत्र की कनपटी पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने आलमारी में रखे 35 हजार रुपये और गहने लूट लिए। परिजनों के अनुसार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी वारदात में बदमाशों ने किसान सतवीर पुत्र किरण पाल के यहां धावा बोला। सतवीर के भाई हरवीर पत्नी और बच्चों सहित मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। इसी बीच बदमाश जीने के रास्ते ऊपर पहुंचे और बराबर वाले कमरे का ताला तोड़कर वहां रखी सेफ के लॉकर से 2 लाख 19 हजार की नगदी तथा 9 तौले सोन के जेवरात और डेढ़ किलो चांदी चोरी कर ले गए। सवेरे जागने पर परिवार को घटना की जानकारी लगी। थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित का कहना है कि मामला चोरी का है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें