फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गोली लगने से गोकश और साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोली लगने से गोकश और साथी घायल
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर के तलहैटा-खरखौदा संपर्क मार्ग पर शनिवार शाम भोजपुर पुलिस, एसपी ग्रामीण की एसओजी टीम की अंतरराज्यीय गोकश गिरोह से मुठभेड़ हो गई। इसमें गोकश व एक अन्य बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा गिरोह के तीन अन्य बदमाश जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इनके कब्जे से दो तमंचे, एक गाड़ी, तीन पशु, गौ तस्करी के औजार बरामद किए गए हैं।
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि शनिवार दोपहर सूचना मिली कि कुछ गोकश एक वाहन से तीन पशुओं को लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस और एसओजी की टीम घेराबंदी में लग गई। टीम ने शनिवार शाम तलहैटा-खरखौदा संपर्क मार्ग से गुजर रही एक गाड़ी को रोकने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी में सवार बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। बाद में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल होकर वहीं गिर गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहजाद निवासी खिर्वा जलालपुर थाना सरधना मेरठ और आस मोहम्मद निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। शहजाद अंतरराज्यीय गोकश है उस पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूंखार अपराधी है शहजाद, तीन साल में 14 से अधिक मुकदमे दर्ज
शहजाद पुत्र नवाब निवासी खिर्वा जलालपुर सरधना जघन्य अपराधी भी है। एएसपी मानुष पारीख ने बताया कि शहजाद पर मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर तथा बुलंदशहर सहित कई जनपदों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और लूट सहित अलग-अलग मामलों में 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मांस को वह दिल्ली में 200 रुपये किलो में बेच देता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें