फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने पति पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने पति पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।
चरथावल निवासी अमरीशा एसएसपी कार्यालय में पहुंची और अपने पति अयूब के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति उसका उत्पीड़न कर रहा है। 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी, उसके 5 बच्चे हैं । महिला का कहना था कि वह भाजपा महिला मोर्चा की चरथावल मंडल की महामंत्री है। जब से वह पार्टी संगठन में सक्रिय हुई है, तभी से उसका पति मारपीट करता आ रहा है। बच्चों के भरण पोषण के लिए खर्चा भी नहीं देता। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है, घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत के बावजूद चरथावल पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है। पीड़िता ने कहा कि उसे अपने घर पर कब्जा दिलाया जाए। इसके अलावा भी उसने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि वह खतौली तहसील समाधान दिवस में थे, इसलिए उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें