फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया छात्र पानी में बहा, चार को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया छात्र पानी में बहा, चार को बचाया
विज्ञापन

मुरादनगर। गंगनहर में दोस्तों के साथ नहाने आया दसवीं की छात्र नंदग्राम संगम विहार कॉलोनी निवासी बिट्टू (15) पानी के तेज बहाव में बह गया। जबकि, गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में बह रहे चार किशोरों को बचा लिया। नहर में बहे छात्र की गोताखोर तलाश कर रहे हैं। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि गाजियाबाद नंदग्राम संगम विहार कॉलोनी निवासी बिटटू(15) रविवार को अपने छोटे भाई कार्तिक (12), दोस्त शिवम, प्रशांत, अंकित के साथ मुरादनगर गंगनहर में नहाने आया था। दोपहर को नहर के घाट पर पांच दोस्तों नहा रहे थे, नहाते समय पांचों पानी में बहने लगे। खुद को डूबता देख पांचों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गंगनहर प्राचीन शनि मंदिर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार्तिक, शिवम, प्रशांत व अंकित को बचा लिया। जबकि बिट्टू बह गया। गोताखोरों ने नहर में उसकी बहुत तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि कई गोताखोंरों को नहर में डूबे किशोर की तलाश मे लगाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया कि नहर में नहाने के लिए आने वाले लोगों को बार बार बैरिकेटिंग पार नहीं करने की हिदायत दी जाती है, इसके बावजूद लोग बाज नहीं आते। एसओ ने बताया कि पुलिस और परिजन निजी गोताखोरों की मदद से नहर में बहे छात्र की तलाश कर रहे है, छात्र की तलाश के लिए एनडीआरएफ को पत्र लिखा गया है।
दोस्तों के जन्मदिन का बहाना बनाकर आया था छात्र
नहर में बहे छात्र बिट्टू की मां उषा ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे बिट्टू अपने छोटे भाई कार्तिक के साथ दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से निकला था, उन्हें पता नहीं था कि बच्चे झूठ बोलकर घर से जा रहे हैं। अगर उन्हें पता होता कि बच्चे नहर में नहाने जा रहे है, तो उन्हें रोक लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गोताखोंरो ने चार किशोरों को बचाया
महंत मुकेश गास्वामी ने बताया कि मंदिर पर मौजूद गोताखोर रविंद्र, प्रताप, राजू व साहिल ने छात्रों की चीख पुकार सुनी तो उन्हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद चारों को डूबने से बचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें