फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्ति चक्र पति की शहादत का सम्मान

विज्ञापन
शहीद विनोद कुमार की पत्नी व बच्चे। - फोटो : SHAHIBABAD
विज्ञापन
कीर्ति चक्र पति की शहादत का सम्मान
विज्ञापन

मोदीनगर। फरवरी 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले में शहीद पतला निवासी विनोद कुमार को दूसरे सर्वोच्च सम्मान कीर्ति चक्र मिला। कीर्ति चक्र मिलने की जानकारी वीरांगना नीतू ने दी। सम्मान मिलने की सूचना के बाद परिजनों की आंखें छलक उठी हैं तो वहीं कीर्ति चक्र मिलाना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, जिस पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
शहीद विनोद कुमार की पत्नी नीतू ने बताया कि सीआरपीएफ की 92 बटालियन के कंमाडिंग अफसर ने गणतंत्रता दिवस के दिन फोन कर उन्हें जानकारी दी। भावुक नीतू ने बताया की यह मेरे लिए गर्व की बात है। 14 फरवरी 2019 को आंतकियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। हमले के बाद उनकी यूनिट आंतकियों के सफाये में जुटी थी। इसी दौरान 1 मार्च को कुपवाडा के करालगुंड थाना क्षेत्र के खानू बाबागुण्ड में आंतकियों से लोहा लेते हुए विनोद कुमार शहीद हो गए थे। शहीद की पत्नी नीतू का कहना है कि उन्हें पति की शहादत पर नाज है। उनके एक बेटा अंश 10 तथा एक बटी अनवी 7 वर्षीय है। उनका कहना है कि मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा भी सेना में जाकर देश की सेवा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सालती है अधूरी घोषणाएं
शहीद विनोद कुमार के पार्थिव शरीर के पैतृक गांव पतला पहुंचते ही जनसैलाब उमड़ पड़ा था। श्रद्धाजंलि देने के लिए बड़ी संख्या में दूर दराज से भीड़ के अलावा तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे थे। इस दौरान कई वादे तथा घोषणाएं हुई, जिनमें से कुछ अधूरी है। नगर पालिका कैंपस मोदीनगर निवासी वीरांगना नीतू वर्तमान में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से शहीद मार्ग , शहीद द्वार और शहीद स्मृति स्थल बनाने का वादा किया गया था। करीब दो साल बाद भी वादे पूरे नहीं हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें