फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: समलैंगिक रिश्ते में मिला धोखा, सहेली के पति का सिर फोड़ा, पहले घर से भाग गई थीं दोनों युवतियां

Wed, 03 Apr 2024 08:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : समलैंगिक रिश्ते में धोखा मिला तो युवती ने सहेली के पति का सिर फोड़ दिया। बताया गया कि पहले दोनों सहेलियां घर से भाग गई थीं।
विज्ञापन
थाने पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक युवती ने अपनी सहेली के पति का सिर फोड़ दिया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा तो समलैंगिक की बात भी सामने आई।  

विज्ञापन


दोनों के बीच ऐसे हुआ था प्यार 
कोचिंग के दौरान मुजफ्फरनगर जिले की एक युवती को अपनी सहेली से प्यार हो गया और दोनों समलैंगिक रिश्ते में आ गईं। लेकिन, दो माह पहले एक युवती ने दौराला थाना क्षेत्र के एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। दो माह से लगातार सहेली से संपर्क ना होने पर बुधवार को युवती अपनी सहेली की सुसराल पहुंच गई। सहेली के पति ने रोका तो युवती ने उसका सिर फोड़ दिया। थाने पहुंचने के बाद समलैंगिक का मामला सामने आया।

मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव निवासी युवती व खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी साथ में मुजफ्फरनगर के जानसठ बस स्टैंड के पास कोचिंग करते थे। कोचिंग के दौरान ही दोनों में प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करती थी और समलैंगिक रिश्ते में आ गई थीं। इस दौरान दोनों समलैंगिक रिश्ते के चलते परिजनों को बिना बताए गांव छोड़कर चली गई थीं, जिसके बाद मुजफ्फरनगर जिले के थाना मंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को नोएडा से बरामद किया था। इस मामले के बाद दो माह पहले एक युवती ने दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कोर्ट मैरिज कर ली और उसके साथ आकर उसके गांव रहने लगी। विवाह के बाद सहेलियों की बात होनी बंद हो गई। बात न होने पर बुधवार को अपने गांव से युवती दौराला थाना क्षेत्र में सहेली की ससुराल पहुंची। 

यह भी पढ़ें: सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड: अखिलेश यादव ने मेरठ के बाद बागपत में बदला प्रत्याशी, अमरपाल शर्मा को दिया टिकट
विज्ञापन

बताया गया है कि सहेली के पति ने युवती को अपनी पत्नी से मिलने नहीं दिया। दोनों में काफी नोकझोंक भी हुई। गुस्साई युवती ने सरिया युवक के सिर में मार दिया, जिस कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ में युवती ने सहेली से समलैंगिक रिश्ते की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Rally: मुजफ्फरनगर में गरजे अमित शाह, कहा-'सपा का सूपड़ा साफ करना है, UP से पलायन कर रहे गुंडे'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें