रामलीला मैदान में गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। भारतीय पांडव सेना के तत्वावधान में कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा का गुणगान किया।
भारतीय पांडव सेना के निदेशक रणधीर नाथ उपाध्याय ने बताया कि विश्व शांति के लिए कस्बे में गणेश चतुर्थी महोत्सव चल रहा है, जो पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार शाम गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें कस्बे के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा का गुणगान किया। रणधीर नाथ ने बताया कि गणपति बप्पा के पंडाल वंदना से गूंजते रहे। भक्त उत्साहित होकर गणपति बप्पा मोरया के भजनों का गुणगान करते रहे। पंडाल में भक्तों ने गणपति बप्पा की आरती करके सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय निवासियों ने विधिविधान से बप्पा के चरणों में माथा टेका और आरती के उपरांत मोदक व अन्य मिष्ठान प्रसाद का भोग लगाया।
रामलीला मैदान में गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद