दौराला। रामलीला मंचन के लिए शुक्रवार को सर श्री राम इंटर कॉलेज के मैदान पर भूमि पूजन किया गया। पंडित चंद्रकांत शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। अध्यक्ष ओंकार सिंह ने बताया कि 19 सितंबर से हनुमान परिक्रमा नगर भ्रमण से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान भूपेंद्र सिंह, विरेंद्र, रविंद्र, सुंदर, प्रदुमन, चांदवीर, मुकेश, ओमप्रकाश, योगेंद्र, देवेंद्र, सुनील आदि मौजूद रहे। संवाद