सोतीगंज के 19 कबाड़ियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी है। पुलिस ने कुछ महीने पहले एक कबाड़ी के गोदाम से चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किए थे। इसी मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ में सोतीगंज के 19 और कबाड़ियों पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर ली है। जुलाई महीने में सदर बाजार पुलिस ने एक कबाड़ी के गोदाम से चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किए थे। फॉरेंसिक जांच में ये इंजन और पार्ट्स चोरी की गाड़ियों के निकले थे। उसी मुकदमे में यह कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने अभी तक शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला, हाजी इकबाल, मन्नू उर्फ मईनुद्दीन, राहुल काला, शाकिब उर्फ गद्दू की संपत्ति जब्त की है। एसएसपी ने 300 कबाड़ियों की फाइल तैयार की है, जिन्हें पुलिस के टारगेट पर लिया है।
करोड़ों की संपत्ति अर्जित की
इस मामले में जीशान उर्फ पव्वा, मोहसिन, अफजाल, शकील समेत 19 कबाड़ियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होनी है। इन कबाड़ियों ने चोरी के वाहन काटकर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की हुई है।