मेरठ में एक युवक ने खुद को अपर निदेशक स्वास्थ्य बताकर महिला से एक रुपये ठग लिए। आरोपी ने महिला की नौकरी लगवाने का झांसा देकर इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
मेरठ में एक युवक ने खुद को अपर निदेशक स्वास्थ्य बताकर महिला से एक लाख रुपये की ठगी कर ली। इस महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। पीड़ित महिला की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड की निवासी रजनी ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी मुलाकात मोहित नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने खुद को अपर निदेशक स्वास्थ्य बताया और कहा कि वह उनकी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए पंजीयन के नाम पर पहले नौ हजार रुपये का ड्राफ्ट बनवाया गया। इसके बाद दो बार 50-50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कराए गए।
आरोप है कि धनराशि लेने के बाद वह उसे टरकाता रहा। इस बीच महिला को जानकारी मिली कि युवक अपर निदेशक नहीं है। वह पूर्व में डिप्टी सीएमओ का चालक रहा है। पीड़िता ने मेडिकल थाने में शिकायत की। इस मामले को साइबर सेल भेज दिया गया। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।