फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही सड़क हादसों ने ली पांच जानें, अलग-अलग क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं

Wed, 08 Jun 2022 11:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में आज सुबह हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। सभी हादसे तितावी थाना क्षेत्र में हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी दुर्घटनाएं तितावी थानाक्षेत्र में हुई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भिजव दिए। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुए दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा रहा। 

तितावी निवासी किसान विनीत (30) अपनी पत्नी मीनू (27) के साथ बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर के लिए चला था। नंगला नूनाखेड़ा निवासी नितिन (22), अंकित (24) और सचिन (22) एक बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। मुरादपुरा के पास शामली की ओर से आई रोडवेड बस ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक आपस में टकराकर हाईवे पर गिर गई।

 

यह भी पढ़ें: Rapid Rail: रैपिड रेल की सुरंग के लिए 40 मीटर के दायरे में सतर्कता, जरूरत पड़ने पर शिफ्ट होंगे लोग

 

मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे ट्रक ने दोनों बाइक सवार पांचों लोगों को कुचल दिया। दंपती के अलावा नितिन और सचिन की मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर घायल है। हादसे के बाद चालक रोडवेज लेकर फरार हो गया। उधर, ट्रक चालक भी ट्रक मौके पर छोड़कर फरार है।

विज्ञापन

दूसरा हादसा काजीखेड़ा गांव के पास हुआ। शहर के भरतिया कॉलोनी निवासी नीरज (30) तितावी चीनी मिल में रात के ड्यूटी कर वापस लौट रहा था। काजीखेड़ा के पास ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे नीरज की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें