फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व मंत्री हाजी याकूब को बड़ी राहत, बेटा इमरान कुरैशी जेल से रिहा, कल दोनों भाई पहुंचेंगे मेरठ

Sat, 04 Mar 2023 09:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पूर्व मंत्री हाजी याकूब को बड़ी राहत मिली है। याकूब के बड़े बेटे इमरान कुरैशी को बलरामपुर जेल से रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
बेटों के साथ हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बड़े बेटे इमरान कुरैशी को बलरामपुर जेल से रिहा कर दिया है। उसकी कुछ दिन पहले कोर्ट से जमानत हो गई थी।

विज्ञापन


बताया गया कि सात जनवरी को याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। वहीं शनिवार को इमरान कुरैशी परवाना पहुंचा और उसको रिहा कर दिया गया।
 
अवैध मीट फैक्टरी के मामले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब समेत उनके परिवार पर खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने याकूब के परिवार पर गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने फिरोज, इमरान और हाजी याकूब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार से तीनों को यूपी के दूसरे जनपदों की जेलों में भेजा गया था। इमरान कुरैशी की जमानत कुछ दिन पहले हो गई थी। अब उसको जेल से रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: बेटी को मारते वक्त नहीं पसीजा पिता का कलेजा, दी थी दर्दनाक मौत, पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को भेजा जेल
विज्ञापन


पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बड़े भाई डॉक्टर यूसुफ कुरैशी ने बताया कि फिरोज उर्फ भूरा जमानत के बाद लखनऊ रुक गया था। शनिवार शाम को बलरामपुर जेल से इमरान को भी रिहा कर दिया। दोनों भाई फिलहाल लखनऊ रुके हुए हैं। रविवार देर रात तक मेरठ पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: चर्चित मामला: शहर में बड़ा नाम, पर बहू ने खोल दिए पति के गहरे राज, इन गंभीर आरोपों से बदनाम हुआ दीवान समूह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें