पश्चिम उत्तर प्रदेश के बंटवारे पर संगीत सोम ने कहा कि हम इसका विरोध करते हैं पश्चिम के जिलों को मिलाकर दिल्ली से जोड़ा जाए।
बैठक में आए राजपूत समाज के लोगों से उन्होंने कहा कि हमें इस पर चिंतन करना होगा कि आज हम यहां क्यों इकट्ठे हुए हैं। इस चिंतन की जरूरत क्या क्यों पड़ी। हकीकत तो यह है कि आज पश्चिम में स्थिति खराब है। समाज को इस पर मंथन करना होगा। हमारी माता-बहनों ने अपनी आन के लिए जौहर दिया था। हमें आज भी देखना है कि जौहर क्यों होता था। हमारा इतिहास बलिदान से भरा है। हमें अपना इतिहास याद रखना होगा, हमें जो चाहिए वह संविधान के दायरे में रहकर लेना होगा।