फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहराया कामयाबी का परचम: फाेर्ब्स की अंडर-30 की सूची में पारुल चौधरी को भी मिला स्थान

Sun, 03 Mar 2024 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ की बेटियां खेलों में कामयाबी का परचम लहरा रही हैं। जिले की बेटी पारुल चौधरी को ऐसी ही कामयाबी के लिए इस वर्ष फॉर्ब्स की अंडर 30  की लिस्ट में शामिल  किया गया है। 
विज्ञापन
फॉर्ब्स इंडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स इंडिया की वार्षिक अंडर 30 की सूची में मेरठ की एथलीट पारुल चौधरी को भी स्थान मिला है। इसमें उद्योग, मनोरंजन, खेल, संगीत और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इसमें शामिल देश की नौ महिलाओं में से पारुल ने भी अपनी जगह बनाई है। इस सम्मान से मेरठवासी गौरवान्वित हैं। फोर्ब्स को दिए इंटरव्यू में पारुल ने अपनी सफलता के पीछे अपने माता पिता और कोच गौरव त्यागी का हाथ बताया है। बता दें  कि हाल ही में पारुल का अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें: NDA में रालोद की एंट्री: बदलेंगे पश्चिम के समीकरण, संजीव बालियान रहेंगे भाजपा का जाट चेहरा, होगा ये फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति से अर्जुन अवार्ड प्राप्त करतीं पारुल चौधरी - फोटो : Amar Ujala

फोर्ब्स की सूची में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 30 वर्ष से कम आयु के 30 व्यक्तित्व को शामिल किया जाता है। इनमें उद्योग, मनोरंजन, खेल, संगीत और कला क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हैं।

एथलीट पारुल चौधरी को एशियन गेम्स में 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 3000 मीटर स्टीपल चेज में रजत पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया था। उनकी इस उपलब्धि पर फोर्ब्स ने उन्हें अपनी सूची में शामिल किया है।

पारुल 3000 मीटर स्टीपल चेज में पेरिस आलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर चुकी हैं, देशवासियों को उनसे ओलंपिक में भी पदक लाने की उम्मीद है। पारुल की उपलब्धि पर पिता कृष्णपाल सिंह ने खुशी जाहिर की है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्रपाल सिंह और कोच गौरव त्यागी ने भी उन्हें बधाई दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें