बताया गया कि मारपीट करते हुए धमकी दी कि ब्रेजा कार के लिए 10 लाख रुपये दिला दो, नहीं तो घर से निकाल देंगे। पति ने सभी के सामने तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया।
मेरठ के मवाना में शादी के 10 माह में ही दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता मवाना थाने में तहरीर लेकर पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसे महिला पुलिस चौकी भेज दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला तिहाई वलीपुरा निवासी सिदरा मंगलवार को थाने में तहरीर लेकर पहुंची। उसने बताया कि उसकी शादी अक्तूबर, 2020 में नाजिम चौक होटल वाली गली दादरी गाजियाबाद निवासी युवक से हुई थी। उसकी बेवा मां ने शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे।
ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल वालों का कहना था कि एसयूवी कार नहीं मिली। जिस पर ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। 29 अगस्त को पति, सास, ससुर, ननद व देवर ने दबाव बनाया कि कार के 10 लाख रुपये लेकर आओ, नहीं तो घर से निकाल देंगे।
विज्ञापन
जानकारी पर मायके से परिजन उसकी ससुराल पहुंचे। जिनके सामने पति ने गाली गलौज व मारपीट करते हुए धमकी दी कि ब्रेजा कार के लिए 10 लाख रुपये दिला दो, नहीं तो घर से निकाल देंगे। पति ने सभी के सामने तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने विवाहिता को महिला पुलिस चौकी भेज दिया।