फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई बहार: मुस्कुराए गुल और हुआ गुलशन गुलजार, इन उम्दा तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर  

Wed, 18 Mar 2020 05:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
डहेलिया - फोटो : अमर उजाला
कोरोना, संक्रमण और डर सुंदर शब्द नहीं हैं। लेकिन गेंदा, गुलाब, ट्यूलिप, मेरी गोल्ड, सूरजमुखी और ढहेलिया बहुत ही सुंदर और महकते हुए शब्द हैं। महामारी हर बरस नहीं आती। बहार हर बरस आती है। कोरोना और संक्रमण नियम नहीं है, अपवाद है। बहार नियम है और उसका हर बार आना तय है। हमने सोचा कि हम इस बार अपवाद का नहीं, नियमों का अभिनंदन करें। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Flower garden - फोटो : अमर उजाला
बीमारी के डर से भले ही इस बार पुष्प प्रदर्शनियों में लोग कम संख्या पहुंचें या उन्हें देख ही न पाएं। लेकिन ये नजारे हम आप तक तो पहुंचा ही सकते हैं ना..। इसलिए अमर उजाला टीम ने शहरभर के फूलों से बात की। उनके शबाब को अपने कैमरे में कैद किया। आप भी गुलों से गुफ्तगू में शामिल हों....।
विज्ञापन

3 of 11
डहेलिया - फोटो : अमर उजाला
हवा में हिलते डुलते मुस्कुराते फूल भला किसे नहीं भाते, उनकी खूबसूरती अनायास ही हर किसी को अपनी और आकर्षित कर ही लेती है। 

4 of 11
Flower garden - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के बिजली बम्बा बाईपास पर खेतों में बड़े पैमाने पर फूलों की खेती की जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 11
Flower garden - फोटो : अमर उजाला
शहर के सर्किट हाउस में इन दिनों सुंदर-सुंदर फूल खिले हैं, जो लोगों को लुभा रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
Flower garden - फोटो : अमर उजाला
सर्किट हाउस में सेकड़ों की संख्या में गमलों में लगे ये फूल अनायास ही लोगों को तस्वीरें खींचने पर मजबूर कर देते हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
Flower garden - फोटो : अमर उजाला
मुहं चिढ़ाते इन फूलों को जरा देखिए, लगता है कि ये आप से कुछ कह रहे हैं। अब ऐसे फूलों के बीच यदि कुछ वक्त गुजारा जाए तो भला कैसे न मन प्रफुल्लित हो जाए।

8 of 11
Flower garden - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के व्हीर्ल्स क्लब की रौनक भी इन दिनों देखते ही बनती है। बसंत भले ही चला गया हो लेकिन बासंती बहार यहां अभी तक मेहमान है। इन फूलों के बीच कुछ समय गुजारने का मजा ही और है। 

9 of 11
Flower garden - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं किसी खास व्यक्ति से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे प्रभावी और आसान तरीका है उसे फूलों का गुलदस्ता देना। लेकिन यदि उस शख्स के साथ इन खूबसूरत फूलों के बीच कुछ वक्त गुजारा जाए तो आनंद दुगना हो जाए।

10 of 11
Flower garden - फोटो : अमर उजाला
आप घर में बोर हो रहे हैं तो बागबानी में रुचि लें, अपने आंगन में कुछ फूल वाले पौधे उगाइए। ये आपको व्यस्त तो रखेंगे ही साथ ही इन पर फूल खिलते ही आपका चेहरा भी खिल उठेगा।
विज्ञापन

11 of 11
Flower garden - फोटो : अमर उजाला
गुनगुनी धूप हो, चारों और हरियाली हो, रंग बिरंगे अनगिनत फूल आसपास खिले हों तो उदास मन भी प्रफुल्लित हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें